खुशाल को कांग्रेस से टिकट मिलने पर जताई खुशी

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट विस सीट से कांग्रेस ने पूर्व पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी को प्रत्याशी नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर एक दूसरे को मिठाई बांटी।
रविवार को हथरंगिया स्थित र्केप कार्यालय में कांग्रेस के प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी को बधाई देने के लिए नगर सहित ब्लाक पाटी, बाराकोट और गुमदेश आदि से कार्यकर्ता आये थे। कांग्रेस प्रत्याशी अधिकारी ने कहा कि वह बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाएं, नजूल जमीन का मुद्दा, शिक्षा, पानी आदि को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा शासनकाल में उत्तराखंड जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। इस बार लोग सत्ता परिवर्तन की चाह रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस सूबे में परचम लहराएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, भगीरथ भट्ट,नवीन मुरारी, पूर्व ब्लक प्रमुख योगेश मेहता, प्रहलाद सिंह अधिकारी, नवीन जोशी, कुशल सिंह धौनी, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा,मनोज सामंत, विमला माहरा, सुमन माहरा आदि मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *