नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: देश की सर्वाेच्च संस्था लोकसभा और राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर कोटद्वार जिला भाजपा महिला मोर्चा ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के स्थानीय कैंप कार्यालय में खुशी व्यक्त करते हुए नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में लोकसभा और राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन बिल के पारित होने से भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी। कहा कि आने वाले समय में अब संसद व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे पूरे देश की महिलाओं में खुशी है। प्रधानमंत्री हमेशा से ही महिलाओं के बारे में सोचते हैं व लगातार उनके सशक्तिकरण का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि यह बिल महिलाओं के लिए सौगात है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *