सुरेंद्र लाल आर्य को भारत की संतान सम्मान मिलने पर जताया हर्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट ने सुरेंद्र लाल आर्य को भारत की संतान सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।
बुधवार को पदमपुर सुखरौ में हुई ट्रस्ट की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के राज्य सचिव सुरेन्द्र लाल आर्य को चम्बल के बागियों के आत्म समर्पण की स्वर्ण जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि राष्ट्रीय युवा योजना द्वारा सुरेन्द्र लाल आर्य को भाषाई, सर्वधर्म समभाव, देश में राष्ट्रीय एकता की भावना, सद्भावना, शांति एवं न्याय के विस्तार के लिए यह सम्मान दिया गया है। गांधीवादी शशिप्रभा रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी विश्व शांति सम्मान से सम्मानित सुरेन्द्र लाल आर्य सर्वधर्म समभाव एवं मानव-मानव एक सम्मान एक ईश्वर की सब सन्तान के प्रबल समर्थक हैं। उत्तराखंड प्रदेश नशाबंदी परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज ने कहा कि गांधी विचार आज भी सर्वाधिक प्रासंगिक हैं, विदेशों में हमारी पहचान महात्मा गांधी एवं डॉ. अम्बेडकर के देश से होती है। सभा में महेन्द्र कुमार अग्रवाल, आर्य समाज उदयरामपुर के प्रधान मोहन सिंह भारती, बचन सिंह गुसाईं, बीर सिंह, शूरबीर खेतवाल, ओमप्रकाश बड़थ्वाल, वीरेंद्र देवरानी, सन्दीप आर्य, चक्रधर शर्मा ” कमलेश”, कैप्टन पीएल खंतवाल (से.नि.) आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *