स्टांग रूम के निरीक्षण के बाद जताया संतोष

Spread the love

नई टिहरी : लोकसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम केके मिश्रा की मौजूदगी में आईटीआई में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां पर रखी ईवीएम व वीवीपेट की सुरक्षा का जायजा लेते हुए संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के लिए लिहाज से की व्यवस्थाओं, थ्री लेयर सिक्योरिटी, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर राजनैतिक दलों ने संतोष जाहिर किया। निरीक्षण में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुशर्रफ अल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष गब्बर सिंह रावत, एसडीएम संदीप कुमार, भाजपा के जयेंद्र सिंह पंवार और बसपा के सचिव सुशील कुमार पांडे मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *