जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। हिंदू समाज पार्टी ने गौवंशों पर हो रहे अत्याचारों पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से गौवंशों के संरक्षण की मांग की है। कहा कि अपने पशुओं को सड़क पर आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जाएं।
हिंदू समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व नगर निगम की ओर से सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को बेरहमी से पीटकर उन्हें सड़क से हटाया गया। दूसरों को सीख देने वाला नगर निगम खुद पशुओं पर अत्याचार कर रह है। ऐसे में प्रशासन को नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि यदि सूचना के बाद भी नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आमजन के साथ मिलकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजाराम रावत, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष बौंठियाल, अजय नेगी, आशीष नेगी, जीतू गौड़, विनोर्द ंसघल, धीरेंद्र रावत, कोमल राणा, दिनेश थापा उपस्थित थे।