सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया

Spread the love

उत्तरकाशी।अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में अब केवल आठ दिन शेष हैं। इस अवसर पर आज पूरे नगर पालिका बड़कोट में सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर मां यमुना के मायके खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर सहित सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान ने अपने कर्मचारियों को साथ लेकर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। पालिका के कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों ने नगर के मन्दिरों सहित पीडब्ल्यूडी परिसर में झाड़ू लगाकर नगर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। नगर पालिका ईओ कुलदीप चौहान ने लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया और नगर भर में अभियान चलाया गया। इसी प्रकार आवासीय क्षेत्रों में सफाई मित्रों द्वारा गीला एवं सूखा कचरा पृथक पृथक कर स्वच्छताग्रहियो को देने की अपील की गई। साथ ही जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जनजागरूक किया गया। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि आज से सफाई अभियान शुरू कर 22 जनवरी तक यमुना मंदिर के साथ ही शनिदेव महाराज मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हुए दीपों से जगमगाया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान, कपिल सिंह, विनोद रावत, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, घमंडी कुमार, रणजीत कुमार, मुकेश कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *