नेत्र शिविर में 81 मरीजों के आंखों की जांच हुई

Spread the love

 

नई टिहरी। हंस फाउंडेशन सतपुली अस्पताल की ओर से भरपूर गढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर में चिकित्सकों ने 81 मरीजों के आंखों की जांच की। जिसमें 31 मरीजों के आंखों में मोतिया बिंद तथा मांस बढ़ने की शिकायत मिलने पर सर्जरी के लिए उन्हें हंस अस्पताल सतपुली ले जाया गया। रविवार को भरपूर गढ़ में माता मंगला और भोले महाराज की प्ररेणा से हंस फाउंडेशन सतपुली की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ ड़ रोहित द्वारा 81 मरीजों के आंखों की जांच की गई, जिसमें कई बच्चे भी शामिल थे।
ड़ रोहित ने बताया कि अधिकांश लोगों की आंखों में एलेरजी संक्रमण पाया गया। बच्चों में अधिक मोबाइल के उपयोग से हल्का संक्रमण पाया गया, जबकि अधिकांश महिलाओं के आंखों में धूल ,मिट्टी से एलर्जी होनी पाई गई। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवा और चश्मे वितरित किये गये। 31 मरीजों की आंखों में मोतिया बिंद और मांस बढ़ने की शिकायत मिलने पर उन्हें सर्जरी के लिए सतपुली ले जाया गया। शिविर में क्षेत्र के पुंडोरी, मसुण,दनाडा, सिमस्वाड, तुंणगी, कूर्ण, डोबरी आदि गांवों से लोगा पहुंचे थे। फाउंडेशन की ओर से शिविर समन्वयक विवेक भंडारी, नीरज कुमार ,जिपंस नरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान भरपूर धर्म कुमार, राकेश चौहान आदि ने सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *