बेस चिकित्सालय में आज कल से शुरू होगा नेत्र रोग शिविर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर बुधवार से 31 दिसम्बर तक बेस चिकित्सालय में नि:शुल्क नेत्र रोग शिविर आयोजित किया जाएगा। नि:शुल्क नेत्र शिविर में जनता को नेत्र रोग प्रशिक्षण, ऑपरेशन, दृष्टिहीनता निवारण जागरूकता संबंधी लाभ मिलेगा। शिविर में नि:शुल्क दवाईयां एवं चश्मे भी वितरित किएं जाएंगे। बेस चिकित्सालय के एमएस डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि पंजीकरण भी नि:शुल्क होगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगा। कहा कि 31 दिसम्बर तक जनता बेस अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में लगने वाले नि:शुल्क शिविर का लाभ उठा सकते हैं। नेत्र रोग विभाग के एचओडी प्रो. युसूफ रिजवी ने बताया कि नेत्र रोग शिविर में तमाम सुविधाएं नेत्र रोगियों को दी जायेंगी। कहा कि राज्यपाल की पहल से लगने जा रहे शिविर में नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम तैयार है। उन्होंने श्रीनगर, कीर्तिनगर, खिर्सू, चौरास सहित पूरे गढ़वाल भर के जिलों से लोगों को शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने का आह्वान किया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *