फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक की सर्पदंश से मौत

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम सरकड़ा स्थित फाइबर कंपनी में काम कर रहे श्रमिक को सांप ने डस लिया। फैक्ट्री कर्मियों ने उसे नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में परिजन उसे झाड़फूंक के लिए ले गए। इस दौरान श्रमिक की मौत हो गई। शनिवार शाम सरकड़ा के फाइबर कंपनी में काम कर रहे वीर सिंह (34) पुत्र नेतराम निवासी ग्राम सिरसा, अमरिया पीलीभीत को सांप ने डस लिया। फैक्ट्री कर्मियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन वीर को झाड़ फूंक के लिए ले गए। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस वीर सिंह को सरकारी अस्पताल ले आई। यहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, बाराकोली रेंज कर्मियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के दो नाबालिग बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *