वैक्सीनेशन कराने में उड़ी नियमों की धज्जियां

Spread the love

चम्पावत। पाटी में 18+ लोगों को टीका लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। युवाओं की भारी भीड़ उमड़ने से पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी। प्रशासनिक व्यवस्था नहीं होने से दो घंटे देरी से टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ। पाटी ब्लॉक सभागार में सोमवार से 18 से 44 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी जोश दिखाई दिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जम कर धज्जियां उड़ी। थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अव्यवस्था के चलते वैक्सीनेशन का कार्य निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शुरू हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने बताया कि रविवार देर सायं वैक्सीन की 1400 डोज पाटी पहुंची। युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह देखने को मिला। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आभास सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम वैक्सीन की 1400 डोज पाटी पहुंच गयीं है। बीडीओ डॉ. अमित ममगाई ने बताया कि मंगलवार से व्यवस्था को सुचारू कर लिया जायेगा। वैक्सीनेशन में फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया और गोपाल सिंह ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *