सीडीएस बिपिन रावत की याद में 21 से होगा मेला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा किसान मोर्चा की ओर से देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुण्य स्मृति में 21 दिसंबर से काशीरामपुर तल्ला स्थित मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला संयोजक संजीव थपलियाल और आयोजक पूर्व सैनिक सुनील रावत ने बताया कि मेले में बच्चों के खेलने के लिए झूले, दुकानें और मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा नृत्य, सामान्य ज्ञान, रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। महिला कीर्तन मंडली की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं मेला स्थल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *