मेले हैं हमारी संस्ति एवं सभ्यता की पहचान: रेखा आर्या

Spread the love

अल्मोड़ा। नंदा देवी मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने नंदा देवी मंदिर पहुंचकर माँ नंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्तिक नगरी है। यहाँ की संस्ति की एक अलग पहचान है। आज हम सब का यह अहम जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सब लोग अपनी संस्ति को संजो कर रखे। साथ ही उसे बचाने के लिए काम करें। कैबिनेट मंत्री ने मेले के दौरान सांस्तिक प्रस्तुतियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहाँ पर कलाकारों द्वारा लोगों को अपनी संस्ति व सभ्यता से परिचय कराया गया वह काबिलेतारीफ है। सांस्तिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी हमें अपनी संस्ति का परिचय प्राप्त होता है। कहा कि हमें अपने कलाकारों का उत्साहवर्धन के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। साथ ही कहा कि सरकार खेल व खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार से मदद कर रही है और उन्हें आगे बढ़ा रही है। कई सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। वहीं जल्द ही खेल विभाग खिलाड़ियों के लिए कई अन्य योजनाएं लाने जा रहा है जिससे हमारे प्रदेश के युवाओं को अपने खेल को निखारने में भी मदद मिलेगी और वह खेलों के प्रति भी आकर्षित होंगे। कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व धन्यवाद जताया। कहा कि लंबे समय से यह बिल अधर में लटका हुआ था जिसे की केंद्र की मोदी सरकार ने नारी वंदन विधेयक के रूप में पास किया है। हम सब के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है और निश्चित ही आने वाले वक्त में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा व राज्य विधानसभा में बढ़ेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सभासद मोनू शाह, विनीत बिष्ट आदि सहित मेला समिति के सदस्य, मेले में आई जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *