जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम से फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा की तरफ से दर्ज किए गए मुकदमें में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसएसपी पौड़ी के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उक्त अकाउंट की प्रोफाईल पर एसएसपी की फोटो अपलोड की गयी है। कहा गया है कि इस अकाउंट से कुछ संदिग्ध गतिविधियां शेयर कर पौड़ी पुलिस की छवि को धूमिल करने की पूरी कोशिश की जा सकती है।