ब्रांड के नाम से बेच रहे नकली सामान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ब्रांड के नाम पर नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ नगर उद्योग व्यापार संघ ने अभियान चलाया। इस दौरान संघ ने व्यापारियों को नकली सामान न बेचने की सख्त हिदायत दी। कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
सोमवार को नगर उद्योग व्यापार संघ के सदस्यों ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान में बड़ी मात्रा में नकली सामान ब्रांड का स्टीकर लगाकर बेचना पाया गया। ऐसे में व्यापार संघ ने विक्रेता की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि व्यापारियों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सामान उपलब्ध करवाना है। लेकिन, कई व्यापारी चंद पैसों के लिए नकली सामान बेच रहे हैं। क्रीम व अन्य सामान नकली बेचने से खरीदारों को नुकसान हो सकता है। अभियान के दौरान विभिन्न कंपनियों के डिस्टब्यूटर भी शामिल थे। व्यापार संघ ने संबंधित व्यापारियों को एक सप्ताह के भीतर उक्त नकली सामान को हटाने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *