अंडरग्राउंड पानी के टैंक में गिरने से घर के नौकर की मौत

Spread the love

देहरादून। एक घर के अंडरग्राउंड पानी के टैंक में गिरने से एक नौकर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम देहरादून से सूचना मिली की 12। मोहनी रोड दून इंटरनेशनल स्कूल के पास एक घर के अंडरग्राउंड पानी के टैंक में एक व्यक्ति की डेड बडी पड़ी है । इस सूचना पर तुरंत चौकी प्रभारी आराघर व चीता पुलिस के साथ मौके पर पहुंके तो देखा एक व्यक्ति की डेड बडी पानी के अंडरग्राउंड टैंक के अंदर पानी में पड़ी थी। जिसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारी गणों को दी गई मौके पर तुरंत सीओ डालनवाला जूही मनराल व एसपी सिटी सरिता डोभाल पहुंचे व गहनता से छानबीन की। मृतक की डेड बडी को बाहर निकाल कर देखा तो उसकी पहचान मकान मालिक दिनेश आनंद ने अपने घरेलू नौकर गोपी ताती पुत्र कांचा ताती निवासी गुरुजंग जोड़ा चाय बागान जलपाईगुड़ी मल वेस्ट बंगाल उम्र 54 वर्ष के रूप में की ।उन्होंने बताया कि गोपी उनके पास पिछले 15 सालों से काम कर रहा था। तीन-चार दिन से वह घर में दिखाई नहीं दे रहा था। हमने सोचा कि वह अपने गांव चले गया होगा क्योंकि वह अक्सर ऐसा पहले कई बार जा चुका था। गोपी अत्यधिक शराब पीने का आदी था। जब दो-तीन दिनों से घर के पानी के नलों में पानी में बदबू आने लगी तो आज मेरे द्वारा टैंक की सफाई के लिए प्लंबर बुलाकर देखा गया तो गोपी की डेड बडी टैंक के अंदर पड़ी थी। मृतक गोपी का पंचायत नामा किया गया तो कोई जाहिर चोट के निशान नहीं है। मृतक की डेड बडी को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है मृतक के परिजनों को सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल में सूचना दी गई है जो कि वहां से चल दिए हैं ।उनके पहुंचने के उपरांत मृतक का दाह संस्कार कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *