पारिवारिक विवाद : तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के वार्ड नंबर 2 में एक ही परिवार के पक्षों में बीती सोमवार देर रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष हाथापाई पर उतारू हो गये।
विवाद की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़ा कर रहे तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को आईपीसी की धारा 151/107/116 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों को उपजिलाधिकारी सतपुली के समक्ष पेश किया। कोतवाली सतपुली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहित कुमार पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 26 वर्ष, हेमंत पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 32 वर्ष, सुखमाया देवी पत्नी महावीर प्रसाद उम्र 52 वर्ष, नेहा पत्नी हेमंत कुमार उम्र 22 वर्ष, संतोषी देवी पत्नी बसंत कुमार उम्र 36 वर्ष को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *