शहीदों के परिवार जनों को किया सम्मानित

Spread the love

17 गौरव सैनानी समिति की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 17 गौरव सैनानी समिति की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कारगिल के शहीदों के परिवार जनों को सम्मनित किया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।
निंबूचौड़ स्थित एक बारात घर में कैप्टन जगदीश प्रसाद पोखरियाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल एके शर्मा व अन्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें अपनी सेना पर नाज है। सेना की बदौलत ही आज देश का प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कहा कि हमें अपने बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कहा कि पूर्व सैनिकों को देश की सेवा के साथ समाज सेवा में भी अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बलिदानी हवलदार मदन सिंह की पत्नी जीना देवी, युद्ध में घायल हुए सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश प्रसाद पोखरियाल व प्रेम सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बटालियन को वैटल आफ बटालिक व थियेटर आफ कारगिल से भी सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि देश सेवा के लिए बटालिन को एक वीर चंद्र, तीन सेना मैडल, तीन सीओ, एएस से का भी सम्मान मिला था। कार्यक्रम का समापन ‘बढ़े चलो गढ़वालियो, बढ़े चलो..’, गीत से किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश प्रसाद पोखरियाल, कैप्टन सतेंद्र सिंह नेगी, सुबेदार ठाकुर सिंह, श्रीधर प्रसाद केष्टवाल, शिव प्रकाश चमोली, दयानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *