अधिकारियों के स्थानांतरण पर दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड मुख्यालय द्वारीखाल में तैनात खंड विकास अधिकारी हरेन्द्र कोहली का स्थानांतरण जनपद रूदप्रयाग, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मो. मोहसीन का स्थानांतरण यमकेश्वर, ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन पंवार का स्थानान्तरण यमकेश्वर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अर्चना रावत एवं अशोक नैनवाल का स्थानान्तरण एकेश्वर हो गया है। सभी अधिकारियों को ब्लॉक प्रमुख ने स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी अधिकारियों का व्यवहार कार्य करने की शैली बहुत अच्छी रही है। इस अवसर पर एबीडीओ विद्यादत्त रतूड़ी, एडीओ समाज कल्याण हरपाल सिंह, एडीओ सह. केदार दत्त कण्डवाल, प्रशासनिक अधिकारी कमलेश बलोधी, एडीओ पंचायत जयदीप रावत लेखाकार पीडी सनवाल, मनोज थपलियाल, नरेन्द्र गुसाई, प्रियांक रावत, सौरभ बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *