जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डीएवी पब्लिक स्कूल बलभद्रपुर में 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठा को मिस व सृजन को मिस्टर डीएवी का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित अन्य गीतों पर दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम में प्रतिष्ठा को मिस व सृजन को मिस्टर डीएवी का खिताब दिया गया। साथ ही स्पार्क द डे का खिताब जिया मेहरा व शुभम कुमार को दिया गया। बच्चों के लिए हुई विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिता में सुहानी नेगी, साक्षी, मानसी, नितिन, हर्षित व श्रेष्ठ ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अविका, कनक अग्रवाल, कीर्ति डंडरियाल, धर्मेंद्र शर्मा, मीनाक्षी भाटिया, सीमा रावत, सोनाक्षी बंसल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी भाटिया ने किया।