पदोन्नति पर दी बीईओ को दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ कीर्तिनगर व कीर्तिनगर के समस्त प्रधानाचार्य गणों ने बीईओ डॉ सुरेंद्र सिंह नेगी को उनकी पदोन्नति होने पर भव्य विदाई दी।
कीर्तिनगर ब्लाक सभागार में शिक्षक व प्रधानाचार्यों ने उनके शिक्षा क्षेत्र में किये गए प्रमुख कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि उनके कार्यकाल में सम्पूर्ण व्यवस्था में सुधार आया है। कहा कि विभाग के प्रति अपने दायित्व को निर्वहन करने वाले स्वच्छ छवि के अधिकारी रहे हैं। इस मौके पर ड़ॉ यशवन्त नेगी, रणजीत सिंह जाखी, कलम सिंह रावत, किशोर सजवाण, सतीश बलूनी, डॉ विजय गैरोला, दिलबर रावत, बीर सिंह कोहली, एचएम रतूडी, कमलेश थपलियाल, जयकेश पैन्यूली, आरती रावत, रजनी पाण्डेय व सुनील कण्डारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये है। मंच का संचालन ब्लॉक मंत्री संदीप मैठाणी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *