थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला को स्थानान्तरण पर दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : मंगलवार को सतपुली थाना परिसर में स्थानांतरित थाना प्रभारी जगमोहन रमोला के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला अपने कार्यों के प्रति सजगता व कर्तव्यनिष्ठता को हम हमेशा याद रखेंगे।
वहीं श्रीनगर कोतवाली से स्थानांतरण होकर आए पंकज कुमार थानाध्यक्ष सतपुली ने भी अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर लोगों ने उनके सतपुली पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। नव नियुक्त थानाध्यक्ष ने कहा कि जनता के साथ तालमेल तथा कानून व्यवस्था कायम रखना मेरी प्राथमिकता है। सबको साथ लेकर जनता का विश्वास कायम रखूंगा और कानून का पालन करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण करूंगा। इस अवसर पर पर पूर्व थाना अध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, पार्षद अमित रावत, चंद्र मोहन सिंह रावत, संजय रावत, पुष्पेंद्र राणा, व्यापार संघ के अध्यक्ष जयदीप नेगी, महामंत्री धीरेंद्र नेगी, अंकित ठाकुर, बृजमोहन सिंह, वेद प्रकाश वर्मा संजय कुकरेती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *