जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शनिवार को ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी में कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (इंटर) के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित इस गुरुकुल में छात्र बहुत दूर से अध्ययन के लिए आते हैं और 6 से 7 वर्षों तक गुरु के सानिध्य में शिक्षा ग्रहण करते हैं। ज्ञात हो कि ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय संस्कृत विद्यालय के छात्र वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में हमेशा अग्रणीय रहते है।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी छात्रों ने अपने गुरुकुल के अनुभवों को साझा किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र जुयाल ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुन्दरियाल ने कहा कि आपने जो शिक्षा यहां ग्रहण की उसका परिणाम समाज में दिखे और निरन्तर आगे बढें। वरिष्ठ अध्यापक नवीन जुयाल ने कहा कि इतनी वर्षों की त्याग और तपस्या के फलस्वरूप छात्र यहां तक पहुंचे हैं, इसे आगे जारी रखें और समाज में अपना विद्यालय और अपने गांव का नाम रोशन करें। आचार्य नवीन ममगाईं ने अनुशासन को आगे भी जारी रखने को कहा। कहा कि अब प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात ये सभी छात्र केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय आदि संस्थानों में जाकर शिक्षा ग्रहण करेगें। इस अवसर पर अनूप कुकरेती, ईशान डोभाल, कमलदीप, नीरज पटवाल, आशीष डबराल, अंकित मैठानी, मंजू जुयाल आदि उपस्थित रहे।