उपनिरीक्षक को सेवानिवृति पर दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले में पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर तैनात कपूर चंद्र गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हंै। इस दौरान पुलिस विभाग ने कपूर चंद्र को सम्मानित किया। कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में दिया गया कपूर चंद्र का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
गुरुवार को पुलिस लाइन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने स्मृति चिन्ह देकर कपूर चंद्र को सम्मानित किया। कहा कि कपूर ने पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कपूर चंद्र द्वारा लगभग 40 वर्ष 07 माह, उत्तरकाशी, चमोली तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएँ प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *