जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जयहरीखाल ब्लॉक के रापूमावि तूणीखाल में कार्यरत शिक्षक सतीश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें अंग वस्त्र सहित कई प्रकार के उपहार एवं श्रीमद् भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक सतीश कुमार एक कर्मठ मृदुभाषी वह शिक्षा प्रेमी शिक्षक है। कहा कि छात्र-छात्रों को शैक्षणिक विकास एवं संस्कृति तथा अनुशासन प्रदान करने में सदैव तत्पर है। उन्होंने अपने इस 31 वर्ष के कार्यकाल के दौरान नि:स्वार्थ भाव से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा दी। उन्होंने न्याणगढ थलीसैण, जौरासी दुगड्डा, पैनलगांव जयहरीखाल स्कूल में सेवा दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक सतीश कुमार ने उपस्थित शिक्षकों, ग्रामीण, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों का आभार प्रकट किया। कहा कि वह पूर्व में जिला संयुक्त मंत्री के पद पर होने के साथ-साथ शिक्षकों की समस्याएं सरकार के समक्ष रखी। कार्यक्रम का संचालन दीवान रावत ने किया। इस अवसर पर जन शक्ति विकास समिति के उम्मेद सिंह नेगी, शोभन सिंह, विपुल भंडारी, मदन नेगी, सुमन जदली व उनके पुत्र आशीष कुमार, नितीश कुमार, मनीष कुमार, रजनीश कुमार, ग्राम प्रधान डाबरी विजय नेगी, सोम प्रकाश गौड़, सुधीर बिष्ट, आशीष मधवाल, श्वेता जुयाल, सीमा थपलियाल, आदि थे।