सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों को दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सोमवार को 15 शिक्षकों की सेवानिवृत्ति पर देवी मंदिर स्थित ब्लॉक संशाधन केंद्र में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान को याद किया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सूरज मोहन रावत ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से एक साथ 15 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए है। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में 6 प्रधानाध्यापक व 9 सहायक अध्यापक है। जिन्हें फूलमाला व शाल ओढ़ाकर सम्मान पत्र भेंट किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में प्रधानाध्यापक हीरा सिंह नेगी, मोहन सिंह पटवाल, कमला धूलिया, सुशीला शर्मा, चंद्रप्रभा नेगी और सुनीता डबराल तथा सहायक अध्यापक वीरेंद्र प्रकाश पंत, प्रकाश चौधरी, राजेश रावत, विनोद काला, ओम प्रकाश तिवारी, राकेश वर्मा, ताहिर हुसैन, सुदेश नेगी, अर्पणा राणा शामिल रहे। इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिलामंत्री भोपाल सिंह रावत, विपिन चौहान, देवेंद्र सिंह रावत, उमा बुडाकोटी, सुभाष बडोनी, इंदु गौड, जयचंद्र आर्य, कैलाश कुकरेती, सोम प्रकाश, मंजू खर्कवाल, सुमनलता, शिवप्रकाश सैलवाल, अरूण कुकरेती, सुरदीप गुसांई, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *