विद्यार्थियों को दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत बीईएल रोड़ स्थित महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा 11 के छात्रों की ओर से कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम आरंभ करते हुए प्रधानाचार्य रवींद्र गुसाई ने कहा कि कठिन परिश्रम व अनुशासन से ही अपनी मंजिल को पाया जा सकता है। छात्रों को चाहिए कि वे मन लगाकर अध्ययन करें। इंटरमीडिएट के छात्रों ने भी जूनियर छात्रों को उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित सभी छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *