धान की मढ़ाई करते समय गश खाकर गिरा किसान, मौत

Spread the love

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे उडलगांव का एक किसान धान की मढ़ाई करते समय गश खाकर गिर गया। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं, जिन्हें सूचना दे दी है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुवार उडल गांव निवासी 67 वर्षीय रतन सिंह परिहार पुत्र जैत सिंह परिहार शुक्रवार की सुबह धान की मढ़ाई करने के लिए खेत में गए। धान मढ़ाई करते वक्त वह गश खाकर नीचे गिर गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी है। इधर कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की मौत का असली कारण सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *