सड़क हादसे में किसान की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 बाईपास पर ओवरलोड ट्रक ने साइड लेते वक्त कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार किसान को रौंदते हुए खेत में पलट गई। इससे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव चकरपुर, तहसील गदरपुर निवासी किसान कार्तिक कोचर (40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश सड़क के किनारे अपने खेत में पानी लगाने के बाद सड़क पार कर ट्रैफिक हटने का इंतजार कर रहे थे। तभी काशीपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहे डंपर ने कार से पास लेने के दौरान साइड मार दी। इससे अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को कुचल दिया और कार खेत में जाकर पलट गई। इस दौरान कुछ राहगीर घटना को देखते हुए कार सवारों और घायल कार्तिक को बचाने के लिए दौड़े। पुलिस और लोगों ने कार के शीशे और दरवाजे तोड़कर कार सवार लोगों को बाहर निकाला। इनमें दो पुरुष और दो महिलाओं के अलावा एक मासूम बच्चा भी था, ये लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। वहीं घायल कार्तिक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक कार्तिक अपने पीटे अपनी पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *