किसान संगठन बनाया

Spread the love

पिथौरागढ़। गणाई गंगोली क्षेत्र मे सेटरल सैक्टर स्कीम के अंतर्गत किसानों का संगठन बनाया गया। इंडियन फार्म फारेस्टी डबलबमेन्ट कोआपरेटिव लिमिटेड भीमताल के माध्यम से न्याय पंचायत नायल के नायल, फडियाली, लाखतोली, व ग्वाडी के किसानों को संगठित कर किसान संगठन बनाया गया। किसानों ने दीपक मेहरा को अध्यक्ष, सुनील डसीला को कोषाध्यक्ष व नवीन चंद्र जोशी को सचिव नियुक्त किया। श्रीमती पुष्पा जोशी, बेबी पथनी, ठाकुर सिह पथनी, श्याम सिह पथनी, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, रवि महरा को संगठन के बोर्ड मेम्बर बनाया गया। संगठन बनाने मे मोहन जोशी सामाजिक कार्यकर्ता सेरा घाट के माध्यम से मार्ग दर्शन दिया गया। वाई एस मेहरा,कृषि विशेषज्ञ सुभ्रत पात्रा द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के माध्यम से प्रत्येक विकास खंड मे ये संगठन बनाये जाने है। प्रथम चरण मे मुनस्यारी व गंगोलीहाट ब्लॉक मे यह संगठन बनाये जाने थे आज गंगोलीहाट के गणाई क्षेत्र में बासुकीनाग कृषक उत्पादन संगठन का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रहे मडुवा, मसूर ,उडद व गहत की फसलों का तकनीकी विधि से उत्पादन कराना व किसानों के उत्पादों को बाजार तक पहुचाना व इनका उचित बाजार भाव दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *