रुद्रपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने खरीफ फसल खरीद सत्र 2022-23 की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को आरएफसी बीएस चलाल ने खटीमा से हरी झंडी दिखाकर किसान पंजीकरण वाहन रवाना किया। एसएमआई जगदीश कलोनी ने बताया कि वाहन गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीकरण करेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सरकार की ओर से इस बार का धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य धान कमन 2040 प्रतिकुंतल और धान ग्रेड 2060 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया है। धान खरीद के लिए रविवार को किसान पंजीकरण वाहन मंडी से रवाना किया गया। किसान को पंजीकरण के लिए आवश्यक अभिलेख आधार कार्ड, वोट आईडी, राशन कार्ड, पैन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा जब कार्ड किसी भी एक की छायाप्रति, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति, खतौनी, खसरा की छायाप्रति, मोबाइल नंबर देना होगा।