जसपुर में बकाएदारों के ट्यूबवेल कनेक्शन काटने पर नाराज किसान

Spread the love

काशीपुर। बकाएदार किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन काटने से किसान नाराज हो गए। उन्होंने बैठक कर अधिशासी अभियंता से कनेक्शन जोड़ने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने तत्काल दो कनेक्शन जुड़वाकर बाकी कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन दिया। कुछ किसानों का धान और गन्ने की फसल का भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते किसान अपने ट्यूबवैल के बिजली बिल जमा नहीं कर पाए। बिजली बिल जमा न होने पर विभाग ने कुछ किसानों के कनेक्शन काट दिए। इससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो गई। सोमवार को मंडी समिति सभागार में हुई बैठक में किसानों के बिजली बिल का मुद्दा उठा। बैठक में ही भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता ने अधिशासी अभियंता वीके सक्सेना से वार्ता की तथा बकाया जल्द जमा करने की बात कही। इसपर अधिशासी अभियंता ने दो लोगों के कनेक्शन तत्काल जुड़वा दिए। बाकी कनेक्शनों को जल्द ही जुड़वाने का भरोसा दिलाया। बैठक में चौधरी चरण सिंह एवं स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर सरकार का आभार जताया तथा मिठाई बांटी। बैठक में अमनप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, दर्शन सिंह, दीदार सिंह, संदीप सिंह, जोगा सिंह, दारा सिंह, हरदेव सिंह, मुख्तियार सिंह, मेहर सिंह, लखविंदर सिंह, जागीर सिंह, सुखबीर भुल्लर, चौधरी किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *