किसानों ने मांगा बर्बाद फसल का मुआवजा

Spread the love

पिथौरागढ़। डीडीहाट तहसील क्षेत्र के अस्कोट, ओगला,नारायण नगर,बेडा,गर्खा एवं भागीचौरा में अतिवृष्टि के कारण साग-सब्जी पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। बीते रविवार को हुई अतिवृष्टि से क्षेत्र के काश्तकारों की राई,पालक,प्याज,मूली,चमसूर,मिर्च,धनिया एवं आलू की फसलों का नुकसान हुआ है। साग सब्जी के करोबार से कई काश्तकारों की आजीविका चल रही है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण किसानों के आगे आर्थिक संकट पैदा हो गया है। काश्तकारों ने कहा कि जंगली जानवरों के कारण पहले ही हमें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि ने रही कही कसर पूरी कर दी है। काश्तकार जीवन सिंह ने बताया कि बडी मेहनत से उगाई सब्जियां ओलावृष्टि की भेंट चढ गई हैं। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। इधर ग्रामीण उत्थान समिति के संयोजक तरुण पाल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम के माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजा। उन्होंने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ललित सिंह, गोविंद सिंह, जगत सिंह , प्रकाश राम, ललित चुफाल,चंचल चौहान, देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *