मेले में पहले ही दिन बीज खत्म होने पर किसानों का हंगामा

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)। जीबी पंत षि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीजों की आज भी देशभर में धाक है। हर साल बड़ी संख्या में कई प्रदेशों से किसान यहां बीज लेने पहुंचते हैं। इस बार भी किसान मेले के पहले ही दिन यहां गेहूं और सरसों के बीजों को लेकर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंत विवि की विशेष वैरायटी के बीजों के कम पड़ने पर मारामारी की स्थिति हो गई। दोपहर बाद दोबारा स्टक केंद्र से मंगाने के बाद कुछ स्थिति संभली। बीज न मिलने से कई किसान निराश होकर लौटे तो कई ने दूसरी उपलब्ध वैरायटी का बीज लिया। किसानों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। कई किसानों ने बीज के लिए पेमेंट कर दी थी, लेकिन उनको उनके मुताबिक बीज ही उपलब्ध नहीं हो पाया। पंत विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेले में शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। किसानों का कहना था कि वह रात से ही बीजों के लिए लाइन में लग गए थे। कई किसान तड़के लाइन में लगे। बीज के लिए एडवांस में पर्ची काटकर रकम भी जमा करा दी थी। वहीं विक्रय केन्द्र में कई किसानों की संख्या बढ़ने से कई वैरायटी के बीज दोपहर होते-होते खत्म हो गए। कई किसान ऐसे थे, जो पर्ची कटाने के बाद किसान मेले में अन्य स्टलों से खरीदारी करने चले गए थे। किसानों की अधिक संख्या के चलते बीज खत्म होने के बाद वहां हंगामा हो गया। स्थिति यह बन गयी कि किसान बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर बीज मांगने लगे। बीजों को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के चलते किसानों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। वहीं केन्द्र में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि विक्रय केन्द्र में 15 फीसदी सब्सिडी में बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों की संख्या पहले ही दिन अधिक बढ़ी थी। जितने बीज विक्रय केन्द्र में उपलब्ध थे, वह किसानों को दिए गए। वहीं जिन वैरायटी के बीज बिक चुके थे, उनके बीच प्रजनन बीज उत्पादन केन्द्र से मंगाकर किसानों को उपलब्ध कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *