तौल केंद्र में धान खरीद नहीं होने पर किसानों का हंगामा

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस) नई मंडी स्थित यूसीएफ के दोपहरिया क्रय केंद्र में धान खरीद नहीं होने पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि वे कई दिनों से धान लेकर क्रय केंद्र पर आए हुए हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते धान खरीद नहीं हो रही है। शुक्रवार को दोपहरिया क्रय केंद्र पर किसानों ने हंगामा करते हुए बताया कि धान की तौल शुरू नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर भारी अव्यवस्थाओं के चलते किसान का शोषण हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से तौल सुचारू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोपहरिया क्रय केंद्र पर शीघ्र ही धान खरीद शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं केंद्र प्रभारी ने बताया कि गुरुवार से धान खरीद शुरू कर दी गई है। किसानों के आरोप बेबुनियाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *