किसानों ने की फसल बीमा का उचित क्लेम देने की मांग

Spread the love

चम्पावत। पाटी के किसानों ने फसल बीमा का उचित क्लेम देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रीमियम राशि से कम क्लेम मिलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। गुरुवार को किसानों ने कहा कि उन्होंने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत गेहूं व अदरक का बीमा कराया था। लोन लेने वाले हर काश्तकार ने पांच फीसदी की दर से प्रीमियम जमा किया। बीते वर्ष अदरक व गेहूं की फसल को सूखे की वजह से नुकसान हुआ। लेकिन अब कंपनी को प्रीमियम राशि से भी कम क्लेम मिल रहा है। जबकि अन्य ब्लकों में इसी फसल का क्लेम 40 से 60 फीसदी तक दिया जा रहा है। इससे पाटी ब्लक के काश्तकार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। यहां प्रधान हेम शर्मा, माधवानंद, ललित मोहन, सुरेश चंद्र, देव सिंह मौनी, पीतांबर गहतोड़ी, डुंगर नाथ, शिवराज सिंह मेहता, जगदीश चंद्र भट्ट, खीमानंद जोशी, गौरी शंकर, मनोज जोशी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *