काश्तकारों ने की बीमा का उचित क्लेम देने की मांग

Spread the love

चम्पावत। अमोड़ी सहकारी समिति से जुड़े काश्तकारों ने बीमा का उचित क्लेम देने की मांग की है। इस संबंध में समिति पदाधिकारियों ने सीडीओ को ज्ञापन दिया। इस समिति के किसानों ने अदरक का बीमा कराया था। लेकिन काश्तकारों को प्रीमियम से कम क्लेम मिल रहा है। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को चम्पावत सहकारी समिति अध्यक्ष गिरीश जोशी व अमोड़ी समिति अध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट के नेतृत्व में किसानों ने सीडीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों ने वर्ष 2021-22 में षिाण लिया था। किसानों ने लिए गए लोन की पांच फीसदी रकम से एसबीआई जनरल इंश्यारेंस कंपनी से अदरक की फसल का बीमा कराया था। बारिश से अदरक की फसल को नुकसान पहुंचा। लेकिन अब किसानों को बीमा क्लेम के रूप में प्रीमियम से भी कम धनराशि मिल रही है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बीमा का उचित क्लेम दिलाने की मांग की। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने शीघ्र बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से वार्ता करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में नारायण राम, प्रयाग राम, गोपाल दत्त, जयराम, भीम सिंह, राजेंद्र, महेश चंद्र, भाष्कर जोशी, पुष्कर राम, श्ण राम, डिकरदेव आदि के हस्ताक्षर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *