किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में किया प्रदर्शन

Spread the love

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारीयों ने किसानों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा से वार्ता कर एक ज्ञापन भी सौंपा। मांगे पूरी नहीं होने पर सचिवालय घेराव की चेतावनी दी। मंगलवार को प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन रोड़ की मासिक बैठक में भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ ने कहा कि चकबंदी विभाग द्वारा लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड और राशन संबंधी समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। कहा कि टोडा कल्याणपुर में जाने वाले रास्ते को शुक्रवार को आर्मी ने एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *