काश्तकारों ने खेतों में विद्युत पोल लगाने पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के सनेह क्षेत्र के किसानों ने खेतों में लगे विद्युत पोलों पर आपत्ति जताई है। कहा कि खेतों में लगे विद्युत पोल से करंट का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय जन ने इन विद्युत पोलों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।
क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को भेजे ज्ञापन में क्षेत्रीय जन श्रीकृष्ण सिंह नेगी ने कहा कि 1980 के दशक में जब इस क्षेत्र में आबादी नाममात्र की थी व मकान भी काफी दूरी पर होते थे। उस दौरान विद्युत विभाग ने लोगों को विद्युत सुविधा देने के लिए खेतों में पोल गाड़ दिए। उस दौर में सड़क की सुविधा भी नहीं हुआ करती थी। लेकिन, अब क्षेत्र की आबादी बढ़ने से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। लोग अपने मकान भी बना रहे है, जिसमें बीच खेतों में लगे विद्युत पोल बाधक बन रहे हैं। कहा कि अब तो सड़कें बन गई हैं। ऐसे में इन विद्युत पोलों को सड़क के किनारे शिफ्ट किया जा सकता है, जिससे लोगों को करंट के खतरे से बचाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से खेतों में लगे विद्युत पोलों को हटवा कर सड़क के किनारे शिफ्ट करवाने के लिए संबधित विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। इस मौके पर पार्षद अनिल रावत, पार्षद संजय भंडारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *