गन्ने का बीज उपलब्ध नहीं होने पर किसानों ने जताया रोष

Spread the love

रुद्रपुर। गन्ने का बीज उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक से मुलाकात कर गन्ना आयुक्त से मोबाइल पर वार्ता की। किसानों ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने उन्हें समय से गन्ने का बीज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय की अगुवाई में किसान चीनी मिल पहुंचे। यहां गन्ना प्रबंधकाषिपाल सिंह से मुलाकात कर गन्ने का बीच उपलब्ध नहीं होने पर आक्रोश जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि इस समय गन्ने की बुवाई का सीजन चल रहा है, लेकिन चीनी मिल ने अभी तक किसानों को गन्ने का बीज उपलब्ध नहीं कराया है। किसानों ने गन्ना आयुक्त हंसादत्त पांडे को फोन कर उनसे गन्ना बीज सीओएलके 14201, सीओ 3235, सीओपीबी 95, सीओ 96, सीओ 98 को बीस दिन के अंदर उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि 21 दिसंबर से आज तक का गन्ना मूल्य का भी भुगतान नहीं किया गया है। डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसानों की आय आधी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपाध्याय ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने किसानों की समस्या का समय से निराकरण करने का भरोसा दिलाया है। वार्ता करने वालों में महिपाल सिंह बोरा, झम्मन लाल, अशोक कुमार, विवेकानंद जोशी, ताहिर मलिक, हेमंत दानु, प्रकाश राम व वीरेंद्र गंगवार मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *