किसानों को दी जैविक खेती करने की जानकारी

Spread the love

चम्पावत। खेतीखान के परध्यानी गांव में केविके ने प्रातिक खेती पर एक दिनी प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के किसानों को बिना रसायनों के लाभकारी जीवाणु और उर्वरा शक्ति बढ़ाने की जानकारी दी। रविवार को षि विज्ञान केंद्र की षि वैज्ञानिक ड़ पूजा पांडेय ने जीवामृत बनाने की जानकारी दी। ड़रंजनी पंत ने पेड़ों की काट छांट कर फलों का उत्पादन बढ़ाने, कीवी की एक से डेढ़ साल पुरानी टहनी काटकर पौध तैयार करने के टिप्स दिए। ड़सचिन पंत ने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए पशुशाला में पराल, भूसा, सूखी घास डालने को कहा। गौशाला के दरवाजों को ढक कर रखने, दाने की उचित मात्रा देने को कहा। कार्यक्रम सहायक फकीर चंद ने सब्जी के अवशेषों को गड्ढों में डालकर कंपोस्ट बनाने और फसल बुवाई से एक माह पूर्व खेतों में डालने की जानकारी दी। प्रशिक्ष्ज्ञण में आलोक वर्मा, रेखा, हीरा बल्लभ जोशी, गुड्डी वर्मा, प्रयाग दत्त, गिरीश चंद्र ओली आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *