धान पोर्टल खुलवाने को आरएमओ से मिले किसान

Spread the love

काशीपुर। अवशेष धान खरीद के लिये पोर्टल खुलवाने की मांग को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून स्थित आरएमओ चंद्रमोहन घिल्डियाल से मिला। किसानों ने आरएमओ को समस्याएं बताते हुए किसी भी सूरत में बकाया धान को पोर्टल पर चढ़ाने की मांग की।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आरएमओ घिल्डियाल से देहरादून उनके कार्यालय में मुलाकात की। किसानों ने आरएमओ से किसानों के धान को पोर्टल पर चढ़ाने की मांग की। वहीं, आरएमओ ने किसानों को होली के बाद पोर्टल पर चढ़वाने का भरोसा दिया। ब्लक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू ने बताया बाजपुर के करीब 150 किसानों का 25000 कुंतल धान अनलाइन पोर्टल पर चढ़ने से रह गया है। उन्होंने बताया धान को अनलाइन पोर्टल पर चढ़वाने के लिए बीते 15 दिन पूर्व आरएफसी हरवीर सिंह चुघ से मुलाकात की जा चुकी है। उन्होंने एक सप्ताह में धान को अनलाइन पोर्टल पर चढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी किसानों का धान अनलाइन पोर्टल पर नहीं चढ़ा है। कहा आरएफसी ओर एसएमआई की कमी के चलते किसानों का धान अनलाइन पोर्टल पर नहीं चढ़ा है। यहां भारतीय किसान यूनियन के ब्लक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू के साथ गुरविंदर सिंह, तेजपाल सिंह, राजकुमार और रिलाकत अली रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *