किसान संगठन ने सीएम को ज्ञापन भेजा

Spread the love

 

चम्पावत। टनकपुर तहसील में सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संगठन ने समस्याओं को लेकर सीएम को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह यूपी से पूर्णागिरी दर्शन को यहां आए हैं। कहा कि यहां के काश्तकारों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि किसान मजदूरों को 60 वर्ष बाद 15 सौ रूपये प्रति माह वृद्वा पेंशन, खेत की सिचांई के लिए निशुल्क बिजली, खाद, बीज उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा दवा की सरकारी दुकान खोली जाएं। यहां किसान अशोक कुमार, नंदी लाल, चेपराम और छोटे लाल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *