किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : त्रिवेंद्र सिंह रावत

Spread the love

रुड़की। लोक सभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार लक्सर पहुंचे लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने की बात कही। शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता मतदाता सम्मान समारोह में पहुंचे हरिद्वार सांसद का पदाधिकारियों फूल देकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा ने सभी सीट जीती है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई स्कूली बच्चे ऐसे हैं जिन्हें पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने स्कूलों की दशा सुधारने की बात कही। कहा कि हम लोगों को बालक-बालिकाओं में फर्क नहीं करना चाहिए और उनको अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देकर मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने तटबंध को लेकर भी सिंचाई विभाग की अधिकारियों से बात कर मरम्मत करने की बात कही। इस मौके पर नगर पालिका के वर्तमान अध्यक्ष अमरीश गर्ग, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, मंयक गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक गुप्ता, विनय गुप्ता, गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मास्टर कुशलपल सैनी, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, अजय वर्मा, मनीष कुमार,राजवीर कश्यप, निपेंद्र चौधरी, मोहित वर्मा, आदित्य चौधरी, संजीव पुंडीर, जितेंद्र चौधरी, मयंक गुप्ता, श्यामवीर सैनी, राहुल अग्रवाल, भूपेंद्र निगम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *