पानी के बिना में बर्बाद हो रही फसल, काश्तकारों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

कुंभीचौड़ क्षेत्र में सिंचाई नहर से खेतों तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भले ही सरकार काश्तकारों के हितों की बात कर रही हो। लेकिन, सनेह क्षेत्र के अंतर्गत कुंभीचौड़ में सिंचाई का पानी नहीं मिलने से काश्तकारों की फसल बर्बाद हो रही है। आक्रोशित काश्तकारों ने तहसील में पहुंचकर सिंचाई विभाग व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पूर्व में शिकायत के बाद भी सरकारी सिस्टम नहरों की मरम्मत नहीं करवा रहा।
शुक्रवार को पूर्व प्रधान दीपक पांडे के नेतृत्व में काश्तकारों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। काश्तकारों ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार केवल खेती पर ही निर्भर हैं। काश्तकारों को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने के लिए खोह नदी से योजना बनाई गई हैं। लेकिन, अगस्त माह में आई आपदा से सिंचाई नहरें बदहाल पड़ी हुई है। नतीजा काश्तकारों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई विभाग नहर की मरम्मत को लेकर लापरवाह बना हुआ है। फसल बर्बाद होने से काश्तकारों का खेती से मोह भंग हो रहा है। काश्तकार मजदूरी करने के लिए मजबूर हो गए हैं। कहा कि यदि जल्द सिंचाई नहरों की मरम्मत नहीं करवाई गई तो काश्तकार आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर मीना देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी सहित कई अन्य काश्तकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *