काश्तकारों ने उठाई सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्रीय काश्तकारों ने सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है। कहा कि अतिवर्षा के कारण दाई खोह नदी का हेड पूरी तरह खोह नदी में बह गया। जिससे काश्तकारों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। काश्तकारों ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि काश्तकारों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बुधवार को काश्तकारों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। काश्तकार पातीराम ध्यानी के नेतृत्व में पहुंचे काश्तकारों ने कहा कि विगत दिनों आई भीषण आपदा के चलते काश्तकारों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाने वाली दांई खोह नहर का हेड पूरी तरह से खोह नदी में बह गया था। साथ ही भारी वर्षा के चलते नहर में भी मलबा भर गया। दो माह बीत जाने के बाद भी विभाग क्षतिग्रस्त नहर को ठीक नहीं कर पाया है। साथ ही अभी तक नहर में जमा मलबा भी साफ नहीं हो पाया है, जिससे काश्तकारों की खड़ी फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से संबधित विभाग को शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर को ठीक करवाने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। मांग न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कोमल सजवाण, ओम प्रकाश, विजय रावत, संजय रावत, मदन सिंह, विजय ध्यानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *