किसानों ने उठाई चीनी मिल का पेराई सत्र बढ़ाने की मांग

Spread the love

रुद्रपुर। किसानों ने आगामी 30 मार्च तक चीनी मिल का पेराई सत्र बंद होने की आशंका को लेकर गन्ना प्रबंधक से मिलकर पेराई सत्र का समय बढ़ाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा उन्हें 26 मार्च के बाद की गन्ना पर्ची मिलनी बंद हो गई है। जबकि उनके खेत में अभी काफी गन्ना खड़ा है। इधर, गन्ना प्रबंधन भरोसा दिलाया कि किसानों के पूरे गन्ने को लेने की व्यवस्था की जाएगी।
सोमवार को किसानों ने चीनी मिल पहुंचकर गन्ना प्रबंधकाषिपाल सिंह से वार्ता की। किसानों ने आरोप लगाया चीनी मिल प्रबंधन चीनी मिल का पेराई सत्र बंद करने के लिए किसानों को दो नोटिस दे चुका है। गन्ना सोसायटी ने भी आगामी 26 मार्च के बाद की गन्ना पर्ची जारी करनी बंद कर दी है। जबकि किसानों का गन्ना अब भी खेत में खड़ा है। इस अल्प अवधि में किसानों का सारा गन्ना नहीं तुल पाएगा। जिससे किसानों को नुकसान होगा। गन्ना प्रबंधक ने किसानों को उनके शेष बचे गन्ने की तुलाई करने का भरोसा दिलाया। यहां संतोख सिंह, सलविंदर सिंह, विक्रम सिंह, गंगा सिंह, निर्मल सिंह, सुक्खा सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट, सर्वजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह रहे।
पूरा गन्ना लेने के बाद ही बंद होगा पेराई सत्ररू ईडी
किच्छा। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने भरोसा दिलाया कि किसानों का पूरा गन्ना लेने के बाद ही चीनी मिल का पेराई सत्र बंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *