नई दिल्ली। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुर्ते में आग लगाकर एक किसान पहुंचा। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस पर धोखाधड़ी के आरोपियों को बचाने का आरोप है। वहीं मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखा है। साथ ही समाधान दिवस पर भारत माता के जयकारे लगाए। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी किसान सत्येन्द्र कुमार कुर्ते में आग लगाकर अधिकारियों के सामने पहुंचे। आग देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने आग को बुझाया। अधिकारियों ने किसान सत्येन्द्र के केस की आख्या मांगी है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार दोपहर करीब 1.45 बजे एडीएम एफ सौरभ भट्ट,उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवती ,तहसीलदार रजत सिंह और अन्य अधिकारी फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। तभी किसान सत्येन्द्र कुमार अपने कुर्ते मे आग लगाकर भारत माता की जय बोलते हुए अधिकारियों के सामने पहुंचा। समाधान दिवस में मौजूद लोगों ने सत्येन्द्र कुमार से आग बुझाने के लिए कहा मगर किसान ने उनकी बात नहीं मानी।