किसान मानक के अनुसार अपनी फसल धान क्रय केंद्रों में लेकर जाएं

Spread the love

रुद्रपुर। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने मंगलवार को बयान जारी कर किसानों से धान सरकारी क्रय केंद्रों में लेकर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा आगामी धान खरीद नीति 2022-23 के अंतर्गत समस्त किसान अपनी फसल को मानक के अनुसार ही धान क्रय केंद्र पर लाएं। किसान बिचौलियों से सावधान रहें। केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार प्रत्येक किसान का धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्घ है। धान खरीद के अंतर्गत कोई भी किसानों का उत्पीड़न करता पाया गया तो उसके विरुद्घ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को पूर्व की भांति भी इस बार एमएसपी का पूरा लाभ मिले। वर्ष 2022-23 धान खरीद नीति के अंतर्गत उत्तराखंड के किसानों का धान सरकारी एजेंसियों द्वारा ही खरीदा जाएगा। कच्चा आढ़त पर चलने वाले धान का भुगतान संबंधित राइस मिलर 72 घंटे करने को बाध्य हैं। किसान बिचौलियों के चुंगल में न फंसे और अपनी फसल का औने-पौने दाम में न बेचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *