किसान हिमाचल में सीखेंगे कीवी उत्पादन के गुर

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उद्यान विभाग जिले में कीवी के उत्पादन में इजाफा कर रहा है। विभाग की ओर से किसानों को हिमाचल की सोलन यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। किसानों को हिमाचल में यह प्रशिक्षण 22 जनवरी से दिया जाएगा।
अभी कीवी मिशन के तहत कोट, बीरोंखाल पौड़ी आदि इलाकों में करीब 25 हेक्टेअर में किसान कीवी का उत्पादन कर रहे है। पौड़ी के जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि पौड़ी सहित कल्जीखाल, कोट और पाबौ आदि ब्लाकों के 30 किसानों को कीवी उत्पादन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण को हिमाचल भेजा जा रहा है। योजना के तहत 20 नाली रकबे में यदि किसान कीवी लगाता है तो 80 फीसदी की सब्सिडी मिल रही है। जो किसान प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे है उनमें दो-तीन किसान ऐसे भी है जो रिवर्स माइग्रेशन कर अपने गांव वापस आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *