दस को एसडीएम कार्यालय में पशु छोड़ेंगे किसान

Spread the love

काशीपुर। भाकियू ने नौ मई तक लावारिस पशुओं पर रोक नहीं लगने पर 10 मई को पशुओं को भरकर एसडीएम कार्यालय में छोड़ने की चेतावनी दी है। शनिवार को भाकियू के युवा ब्लक अध्यक्ष अमन प्रीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों मंडी समिति परिसर में हुई बैठक में किसानों ने लावारिस पशुओ को लेकर रोष जताया था। उन्होंने पूर्व में भी एसडीएम को ज्ञापन देकर लावारिस पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा करने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बताया कि किसानों ने प्रशासन को चेताया है कि नौ मई तक प्रशासन लावारिस पशुओं को लेकर कोई समाधान नहीं निकालता है तो 10 मई को किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रलियों में लावारिस पशुओं को भरकर एसडीएम कार्यालय में छोड़ेंगे। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *